उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सीएम धामी से की भेंट

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सीएम धामी से की भेंट
Spread the love

देहरादून: उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने पर्यटन और अन्य समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों राज्यों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

जयवीर सिंह ने पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग और अनुभवों को साझा करने के लिए कई संभावनाओं पर विचार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों को जोड़ने से दोनों राज्यों के पर्यटन उद्योग को लाभ होगा और पर्यटकों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

सीएम धामी ने उत्तर प्रदेश के मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन को और भी विकसित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। इस दौरान दोनों ने धार्मिक पर्यटन, पहाड़ी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं में सुधार पर भी चर्चा की।

Anita Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *