फिरोजपुर में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बाजार में दहशत

फिरोजपुर में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बाजार में दहशत
Spread the love

मक्खू। पंजाब के फिरोजपुर जिले के जीरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मक्खू कस्बे में सोमवार को बाइक सवार दो हमलावरों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

मृतक की पहचान गुरचरण सिंह उर्फ काला गाबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हमलावर  दुकान पर पहुंचे और  गोलियां चलाकर फरार हो गए।

हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल स्थानीय पुलिस थाने से महज करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक व्यापारी वर्ग आंदोलन करेगा। उन्होंने ऐलान किया कि मक्खू बाजार बंद रखा जाएगा और पुलिस थाने के बाहर धरना दिया जाएगा।

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक न तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Anita Amoli