शादी के एक साल बाद महिला की मौत से सनसनी, पति से पूछताछ जारी

शादी के एक साल बाद महिला की मौत से सनसनी, पति से पूछताछ जारी
Spread the love

नई दिल्ली- मंडावली क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गीता ठाकुर के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 9:50 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक और क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

जांच के दौरान महिला के गले पर फंदे के निशान पाए गए। घटनास्थल से एक दुपट्टा भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतका के पति राकेश कुमार से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है।

Anita Amoli

Related articles