लोका: चैप्टर 1’ ने जीता दर्शकों और सितारों का दिल, आलिया भट्ट और अक्षय कुमार ने की जमकर तारीफ

लोका: चैप्टर 1’ ने जीता दर्शकों और सितारों का दिल, आलिया भट्ट और अक्षय कुमार ने की जमकर तारीफ
Spread the love

महिला-केंद्रित मलयालम सुपरहीरो फिल्म हिंदी में भी हुई रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर धमाल

मनोरंजन डेस्क : मलयालम फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1’ इस समय दर्शकों और समीक्षकों के बीच चर्चाओं में छाई हुई है। डोमिनिक अरुण के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक महिला-केंद्रित सुपरनेचुरल एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें प्रमुख भूमिका निभाई है कल्याणी प्रियदर्शन ने। फिल्म को अब तक जितना सराहा गया है, उतना ही शानदार इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी रहा है।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में की तारीफ

हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा: “पौराणिक लोककथाओं और रहस्य का शानदार ताजा मिश्रण है ‘लोका’। फिल्म को मिल रहे प्यार को देखकर बेहद खुशी हो रही है। मैं हमेशा से ऐसी फिल्मों का समर्थन करती हूं।”

आलिया ने फिल्म की कास्ट और क्रू को टैग करते हुए यह भी खुशी जताई कि अब फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध है।

अक्षय कुमार ने भी जताई सराहना

आलिया से पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कल्याणी प्रियदर्शन की प्रशंसा की थी। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा:”प्रतिभा तो परिवार में ही होती है, सुना था, अब देख भी लिया। प्रियदर्शन सर की बेटी कल्याणी के अभिनय की खूब चर्चा हो रही है। लोका की टीम को हिंदी रिलीज़ पर ढेरों शुभकामनाएं!”

फिल्म की खासियत

  • पहली मलयालम महिला सुपरहीरो फिल्म

  • निर्माता: दुलकर सलमान

  • विषय: पौराणिकता, रहस्य और एक्शन का मिश्रण

  • मूल भाषा: मलयालम, अब हिंदी में भी उपलब्ध

हिंदी रिलीज के पीछे की वजह

फिल्म को मलयालम में मिली बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद, निर्माताओं ने इसे एक हफ्ते के भीतर हिंदी में भी रिलीज कर दिया। फिल्म को हिंदी बेल्ट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Anita Amoli

Related articles