लोकसभा चुनाव 2024- आठ प्रदेशों में छठे चरण का मतदान जारी

लोकसभा चुनाव 2024- आठ प्रदेशों में छठे चरण का मतदान जारी
Spread the love

कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता तय करेंगे 889 उम्मीदवारों का फैसला

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। तमाम दिग्गज अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच रहे है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे।

सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान

राज्य 9 बजे तक मतदान %
बिहार 9.66
हरियाणा 8.31
जम्मू-कश्मीर 8.89
झारखंड 11.74
दिल्ली 8.94
ओडिशा 7.43
उत्तर प्रदेश 12.33
पश्चिम बंगाल 16.54

Anita Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *