कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग से जाना जाएगा

कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग से जाना जाएगा
Spread the love

शहीद के परिजन को जल्द मिलेगी नौकरी- सीएम धामी

सीएम ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुए लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंच दी सांत्वना

मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले माह जम्मू कश्मीर में शहीद हुए रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद संजय के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया।कहा कि शहीद संजय बिष्ट के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि संजय की याद में कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग को अब शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग से जाना जाएगा।

प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं

कैंचीधाम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना करते हुए कहा कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

Anita Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *