जाति आधारित भेदभाव के मामले में देश की स्थिति दुनिया में सबसे खराब – राहुल गांधी

जाति आधारित भेदभाव के मामले में देश की स्थिति दुनिया में सबसे खराब – राहुल गांधी

हैदराबाद। राहुल जाति जनगणना पर बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान भारत में कथित जातिगत भेदभाव को लेकर बयान दिया। राहुल गांधी, ‘जिस तरह का जातिगत भेदभाव भारत में होता है, ऐसा दुनिया में कहीं नहीं होता। उन्होंने कहा कि जाति आधारित भेदभाव के मामले में देश की स्थिति दुनिया में सबसे खराब है। हैदराबाद में राहुल गांधी ने कहा, ‘मेरे लिए तेलंगाना राष्ट्रीय जाति जनगणना का मॉडल है। देश में 50 प्रतिशत आरक्षण की कृत्रिम सीमा को ध्वस्त कर दिया जाएगा।’

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) की बैठक में राहुल गांधी की मौजूदगी में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा 6 नवंबर से किए जाने वाले जाति सर्वेक्षण पर चर्चा की गई। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राहुल ने सामाजिक समूहों, जाति संघों और कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। बेगमपेट हवाई अड्डे पर और बाद में बोवेनपल्ली में एक कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उनके कैबिनेट सहयोगियों, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ और अन्य नेताओं ने राहुल का भव्य स्वागत किया।

Anita Amoli

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *