Monday, 21 September 2026
Home
Uttarakhand 29 August 2023• 11:38 AM

यहां देर रात खाई में गिरी कार, SDRF ने किया रेस्क्यू

चमोली। देर रात जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार

Anita Amoli (Writer)

29 August 2023

चमोली। देर रात जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो रखे है। इन घायलों में से दो की स्थिति सामान्य बताया जा रही है, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कोतवाली जोशीमठ ने हादसे की जानकरी SDRF को दी और बताया कि, जोशीमठ से 2 किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना पर जोशीमठ से HC महेश ऐठानी के साथ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच 2 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया, जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 2 लोग सामान्य घायल थे, जो स्वयं ही बाहर आ गए थे।

घायलों का विवरण:-
1. सोभन चौहान पुत्र पूरण सिंह चौहान, 26 वर्ष,
2. संदीप चौहान पुत्र धर्म सिंह चौहान, 30 वर्ष
3. सौरभ चौहान पुत्र भरत सिंह, 20 वर्ष (सामान्य घायल)
4. किशोर चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान, 28 वर्ष (सामान्य घायल)

मृतक का विवरण:-
शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह

उपरोक्त सभी ग्राम- सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी है।

Read Next

Uttarakhand

Dehradun Authorities Boost Safety Measures on Mohabbewala Stretch After Series of Crashes

DM and SSP conduct joint inspection of Delhi‑Dehradun Highway; order technical study, install prominent warnings and rumble strips

admin 21 September 2026
World

Pakistan Launches Airstrikes in Afghanistan’s Kunar and Paktika Provinces, Civilians Killed

Afghan officials say three civilians died in Kunar while Pakistan claims the raids hit TTP hideouts, escalating bilateral tensions

admin 21 September 2026