डॉक्टरों का कारनामा, इंसान के शरीर में सूअर का ‘दिल’ लगाकर बचाई जान

डॉक्टरों का कारनामा, इंसान के शरीर में सूअर का ‘दिल’ लगाकर बचाई जान
Spread the love

अमेरिका। मेडिकल साइंस में इंसानों में किडनी, लीवर यहां तक कि हार्ट ट्रांसप्लांट होना अब आम बात हो गई है। लेकिन एक जानवर को अंग को इंसान के शरीर में लगाना जरूर ऐसा कारनामा है जो हमारी सोच से परे हैं। लेकिन अमेरिका के डॉक्टरों ने एक ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। डॉक्टरों ने हाल ही में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की बॉडी में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया है।

डॉक्टरों ने यहां मरते हुए व्यक्ति के शरीर में सूअर का दिल लगाकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि मेडिकल सेक्टर में नया माइलस्टोन सेट कर दिया। यह पहला मौका नहीं है, जब डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में किसी जानवर का अंग प्रत्यारोपित किया है। डॉक्टर यह कारनामा एक बार पहले भी करके दिखा चुके हैं। दरअसल, इंसान में जानवर को अंग के ट्रांसप्लांट करना जेनोट्रांसप्लेंटशन कहा जाता है। मेडिकल साइंस का यह कारनामा मानव अंग डोनेशन की पुरानी कमी को पूरा कर सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में एक लाख से ज्यादा अमेरिकी ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए वेटिंग लिस्ट में हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड की तरफ से बताया गया कि यह कारनामा यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के एक्सपर्ट्स ने किया है। यह ऑपरेशन बुधवार को किया गया। इस केस में लॉरेंस फॉसेट नाम के पेशेंट वैस्कुलर बीमारी और इनर ब्लिडिंग के कारण किसी इंसानी हार्ट के लायक नहीं थे। उनका हार्ट फेलियर हुआ था। लेकिन डॉक्टरों ने उनके शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट करके उनको नया जीवन दे दिया।

Anita Amoli

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *