‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने 16 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने 16 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
Spread the love

बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं और अब यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म की तेज रफ्तार कमाई ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है।

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग के साथ अपनी सफलता का संकेत दे दिया था। पहले सप्ताह में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे सप्ताह में भी इसकी रफ्तार बरकरार रही और इसने 263.65 करोड़ रुपये की कमाई की।

तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 21.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल घरेलू कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसी के साथ यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर भी धुरंधर 2 शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज 16 दिनों में फिल्म ने 1148.58 करोड़ रुपये का वैश्विक कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जल्द ही पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को चुनौती दे सकती है, जिसने अब तक 1742.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म की लगातार सफलता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ नए रिकॉर्ड भी कायम कर सकती है।

(साभार)

Anita Amoli