सीएम के रोड शो का सिलसिला पिथौरागढ़ में भी जारी

सीएम के रोड शो का सिलसिला पिथौरागढ़ में भी जारी

पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता ने रोड शो में लिया हिस्सा

पिथौरागढ़। बीते कुछ दिनों से सीएम के विभिन्न जिलों में जारी रोड शो का क्रम सीमान्त पिथौरागढ़ में भी जारी रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ में सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान क्लॉक टावर टकाना, गुप्ता तिराहा, केमू रोडवेज स्टेशन से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में सम्मिलित होकर हजारों की संख्या में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, रंग कर्मियों, अधिवक्ताओं, पूर्व सैनिकों, विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

लोक वाद्य यंत्रों, पारंपरिक लोक नृत्य छोलिया, कलश यात्रा के बीच मुख्यमंत्री ने भी स्थानीय जनता पर पुष्प वर्षा कर सभी का आभार व्यक्त किया।

Anita Amoli

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *