केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान- यूपी प्रभारी संजय सिंह

केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान- यूपी प्रभारी संजय सिंह
Spread the love

लखनऊ। विपक्षी गढ़बंधन आइएनडीआइए में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की नहीं दोस्त की सरकार चला रहे हैं। आकाश से लेकर पाताल तक सभी काम अदाणी की कंपनी को दिया जा रहा है। अब एनडीए का मतलब न्यू डीलर आफ अदाणी है। मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। नौ साल में 18 करोड़ लोगों को नौकरी मिल जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वर्ष 2022 तक सभी गरीब लोगों को पक्का मकान मिल जाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। किसानों की आय भी डबल नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है। केंद्र से लेकर नगर निकाय तक भाजपा की सरकार है फिर भी जनता त्राहि त्राहि कर रही है। योगी सरकार कानून व्यवस्था बनाने में फेल साबित हो रही है। सीटों के बटवारे के मुद्दे पर कहा की अक्टूबर में यह फाइनल हो जाएगा। आइएनडीआइए ही एनडीए को सत्ता से बाहर करेगा।

Anita Amoli

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *