रेलवे कॉलोनी के पास ड्रम में मिली अज्ञात लड़की की बॉडी, पुलिस जांच में जुटी

रेलवे कॉलोनी के पास ड्रम में मिली अज्ञात लड़की की बॉडी, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

 पटियाला- पंजाब के पटियाला में रेलवे कॉलोनी इलाके से एक नीले रंग के ड्रम में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर में एक संदिग्ध ड्रम पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना अर्बन एस्टेट पुलिस मौके पर पहुंची। जब ड्रम को खोलकर देखा गया तो उसमें एक युवती का शव मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 15 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर राजेंद्रा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि युवती की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है, ताकि मृतका के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस को मृतका के शरीर पर कुछ अहम निशान मिले हैं, जो पहचान में मददगार साबित हो सकते हैं। युवती के एक हाथ पर ‘नेहा’ नाम का टैटू बना हुआ है, जबकि दूसरे हाथ पर दिल का निशान मिला है। चेहरे पर हल्की चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Anita Amoli