आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 को मिला यू/ए सर्टिफिकेट
Spread the love

आयुष्मान खुराना पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। अब खबर है कि ड्रीम गर्ल 2 को सेंसर बोर्ड ने यू/ए  सर्टिफिकेट द्वारा पास कर दिया है। इसका मतलब फिल्म को बच्चे बड़ों की निगरानी में देख सकते हैं।

ड्रीम गर्ल 2, 2 घंटे और 13 मिनट की होगी। फिल्म के भारत में लगभग 1,500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पहवा, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव और असरानी जैसे कई शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। इसकी कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।

ड्रीम गर्ल 2, 2019 में आई ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। 28 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने टिकट खिडक़ी पर 142.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसका निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था, जबकि फिल्म की कहानी निर्माण डी सिंह और राज शांडिल्य ने मिलकर लिखी थी। ड्रीम गर्ल में नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित थी।

Anita Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *