ये रिश्ता क्या कहलाता है छोडने के बाद प्रणाली राठौड़ को ऑफर हुआ नया शो

ये रिश्ता क्या कहलाता है छोडने के बाद प्रणाली राठौड़ को ऑफर हुआ नया शो

राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी का पॉपुलर शो है। शो में नई जेनरेशन की कहानी दिखाई जाएगी। शो की लीड प्रणाली राठौड़ को एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला रिप्लेस कर रही हैं। प्रणाली को शो में अक्षरा के किरदार में देखा गया था। प्रणाली की जोड़ एक्टर हर्षद चोपड़ा के अपोजिट रोल में थीं।

अब खबरें हैं कि प्रणाली ये रिश्ता क्या कहलाता है शो छोडऩे के बाद नए सीरियल में नजर आने वाली हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रणाली को सोनी टीवी के नए शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, शो से जुड़ी डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं। वहीं मेकर्स और एक्ट्रेस दोनों की तरफ से ही अभी तक शो को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

प्रणाली के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने शो प्यार पहली बार से शुरुआत की थी. इस शो में वो सान्वी के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वो जात न पूछो प्रेम की, बैरिस्टर बाबू, क्यों उत्थे दिल छोड़ आए, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज में नजर आईं। उन्होंने अनुपमा में स्पेशल अपीरियंस दी। वहीं वो रविवार विद स्टार परिवार में भी दिख चुकी हैं।
उन्होंने ओटीटी वर्ल्ड में भी काम किया है. वो 2021 में आई वेब सीरीज चुट्ज़पा में ऋचा का रोल निभाया था।

वहीं शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि बात करें तो अब शो में प्रणाली राठौड़ की बेटी अभिरा पर शिफ्ट होने वाली है। शो में शहजादा धामी मेल लीड के रोल में नजर आएंगे. शो के नए प्रोमो भी रिलीज कर दिए गए हैं।

Anita Amoli

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *