लोकसभा चुनाव में 40401 सर्विस मतदाता सांसद चुनने के लिए डालेंगे वोट 

लोकसभा चुनाव में 40401 सर्विस मतदाता सांसद चुनने के लिए डालेंगे वोट 
Spread the love

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में सर्विस वोटरों का भी अहम रोल रहेगा। कुमाऊं मंडल में करीब 40401 सर्विस मतदाता सांसद चुनने के लिए अपना वोट डालेंगे। इन सर्विस वोटरों का अधिक फायदा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के प्रत्याशियों को मिलेगा क्योंकि इस सीट के चार जिलों में कुल 29157 सर्विस मतदाता हैं। इनमें अकेले पिथौरागढ़ जिले में ही 14 हजार से अधिक सर्विस मतदाता हैं। इस लोस चुनाव में प्रदेश के करीब 93 हजार सर्विस मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इसमें 40401 सर्विस मतदाता कुमाऊं मंडल के छह जिलों में हैं।

इसमें 38985 मतदाता पुरुष और 1416 महिला मतदाता हैं। कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में सबसे अधिक 14353 सर्विस वोटर हैं जिसमें 13944 पुरुष और 409 महिला मतदाता हैं। उत्तराखंड सैन्य बहुल क्षेत्र है। खासकर पिथौरागढ़ जिले के लगभग सभी गांवों से लोग सेना, आईटीबीपी, बीएसएफ सहित अन्य फोर्स में हैं। इस कारण पिथौरागढ़ जिले में सर्विस मतदाताओं की संख्या भी सबसे अधिक है। चंपावत जिले में सबसे कम 3100 सर्विस वोटर हैं।

Anita Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *