प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा- अर्चना

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा- अर्चना
Spread the love

देखें वीडियो

अम्बानी ने बीकेटीसी को सौंपा 5 करोड़ का चेक 

श्री बद्रीनाथ/ केदारनाथ। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज श्री बद्रीनाथ व श्री केदारनाथ धाम की यात्रा की और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। अंबानी के साथ उनके पुत्र अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट और समधन भी दर्शन को पहुंचे। उन्होंने श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को पांच करोड़ रूपए की धनराशि का चेक दान दिया।

अंबानी का बदरीनाथ व केदारनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी ने स्वागत किया। अंबानी पहले बदरीनाथ और उसके पश्चात केदारनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अंबानी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

अंबानी ने बीकेटीसी को पांच करोड़ रूपए की धनराशि दान दी। उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपी। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे। बद्रीनाथ दर्शन के पश्चात उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां भी मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा की। केदारनाथ में केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव व बीकेटीसीके मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनकी अगवानी की।

Anita Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *