ग्रेटर नोएडा के पार्क में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के पार्क में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

ग्रेटर नोएडा –  नॉलेज पार्क क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब इंडिया एक्सपो मार्ट के सामने स्थित एक पार्क में युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम को पार्क में एक व्यक्ति के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान मृतक की पहचान शिवम (32) निवासी महोबा के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

Anita Amoli