त्विषा शर्मा केस में पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, पासपोर्ट भी जब्त

त्विषा शर्मा केस में पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, पासपोर्ट भी जब्त
Spread the love

भोपाल- त्विषा शर्मा दहेज मृत्यु मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने त्विषा के परिजनों की मांग पर समर्थ सिंह का पासपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दिए हैं।

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और पूछताछ के लिए रिमांड मांगी गई। पुलिस अब दहेज हत्या, परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों और फरारी के दौरान आरोपी को मिली संभावित मदद जैसे पहलुओं पर गहन पूछताछ करेगी।

जानकारी के अनुसार समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था, लेकिन अदालत से अनुमति नहीं मिलने के बाद भोपाल पुलिस की टीम ने जबलपुर पुलिस की सहायता से उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में किसी द्वारा आरोपी को शरण देने की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इसी बीच मामले में त्विषा शर्मा के आखिरी समय का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में नजर आ रही है और सामान्य दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज को जांच के लिए जब्त कर लिया है। वहीं, कटारा हिल्स स्थित घर के उस हिस्से की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां त्विषा का शव मिला था।

Anita Amoli