‘थंगलान’ से सामने आई अभिनेता विक्रम की नई झलक, फिल्म की रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा

‘थंगलान’ से सामने आई अभिनेता विक्रम की नई झलक, फिल्म की रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा

अभिनेता विक्रम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म थंगलान को लेकर चर्चा में हैं। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं अब फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज के बारे में कई चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म की आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं इस बीच अब विक्रम ने फिल्म से अपनी नई झलक साझा की है, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।

अभिनेता विक्रम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर थंगलान से एक मोनोक्रोम तस्वीर के जरिए अपनी नई झलक साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, रोमांचक समय, थंगलान। तस्वीर में वे पगड़ी पहने और दाढ़ी रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। वे कैमरे की तरह गंभीर भाव से घूर रहे हैं। अब दर्शकों को फिल्म पर मिले नए अपडेट पर खुशी हो रही हैं, क्योंकि कुछ दिनों से फिल्म की रिलीज में संभावित देरी होने की खबरें सामने आ रही थीं।

इस बीच चर्चा है कि फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज के लिए भी तारीख तय कर ली है। हालांकि, फिल्मांकन पिछले साल पूरा हो गया था, लेकिन थंगलान की अभी तक कोई निश्चित रिलीज तिथि तय नहीं हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि अधूरी शूटिंग के कारण अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल की रिलीज में देरी हो सकती है। इस संभावित देरी से थंगलान को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

Anita Amoli

Related articles

One thought on “‘थंगलान’ से सामने आई अभिनेता विक्रम की नई झलक, फिल्म की रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा

  1. My coder is trying to convince me to move to .net from
    PHP. I have always disliked the idea because of the expenses.
    But he’s tryiong none the less. I’ve been using WordPress on various websites for about a year and am
    worried about switching to another platform. I have heard excellent things about blogengine.net.
    Is there a way I can import all my wordpress posts into
    it? Any help would be greatly appreciated!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *