ब्राजील में भूकंप के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 145 लोगों की मौत 

ब्राजील में भूकंप के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 145 लोगों की मौत 
Spread the love

20 लाख लोग हुए प्रभावित 

ब्राजील। भूकंप के बाद आई भयंकर बाढ़ के कारण ब्राजील में तबाही मच गई। रविवार को भारी बारिश के कारण दक्षिणी ब्राजील में नदी का स्तर फिर एक बार बढ़ गया। बाढ़ के कारण अबतक 145 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण रियो ग्रांडे डो सुल के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो सप्ताह से मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का पानी कस्बों और क्षेत्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में घुस गया।

इस भयंकर तबाही के कारण लगभग 20 लाख लोग प्रभावित हुए। मौसम विशेषज्ञ इस जयवायु परिवर्तन को अल नीनो से जोड़ रहे हैं। राज्य प्रशासन ने बताया कि सभी प्रमुख नदियों का स्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के कारण 132 लोग लापता हो गए, जबकि 619,000 लोगों को अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य जारी है।

Anita Amoli

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *