पिंकी प्रधान ने राज्यपाल के गोद लिए गांव का दिया अपडेट

पिंकी प्रधान ने राज्यपाल के गोद लिए गांव का दिया अपडेट

पिंकी प्रधान ने गांव के विकास कार्यों की दी जानकारी

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को झाझरा की ग्राम प्रधान श्रीमती पिंकी देवी ने मुलाकात की। ग्राम पंचायत झाझरा राज्यपाल द्वारा गोद लिया गया ग्राम है। प्रधान श्रीमती पिंकी देवी ने राज्यपाल को उनके पिछले भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि गांव में उनके निर्देशों के क्रम में स्ट्रीट लाइट लग गई हैं, साथ ही अन्य कार्य भी हुए हैं। गांव में कई कार्य प्रगति पर हैं, जो शीघ्र ही कर लिए जाएंगे।

उन्होंने राज्यपाल का विकास कार्यों को कराए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्यपाल ने इस दौरान झाझरा ग्राम में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्कूल आदि की भी जानकारी ली।

Anita Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *