आज फिर ईडी को सीएम केजरीवाल ने किया नजरअंदाज, कहा- गैरकानूनी है समन

आज फिर ईडी को सीएम केजरीवाल ने किया नजरअंदाज, कहा- गैरकानूनी है समन
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज यानी 19 फरवरी को भी ईडी (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। केजरीवाल ने कहा कि ईडी का समन अवैध है। ईडी के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है। बार-बार समन भेजने के बजाय ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने दोहराया कि केजरीवाल को भेजे गए समन गैरकानूनी हैं। यह मामला अब कोर्ट में पेंडिंग है। 14 फरवरी को जांच एजेंसी ने केजरीवाल को छठा समन जारी किया और उन्हें 19 फरवरी को उसके सामने पेश होने के लिए कहा था।

बता दें कि सीएम ने ED के अब तक के सभी समन को नजरअंदाज कर दिया है और आरोप लगाया है कि वे अवैध और राजनीति से प्रेरित थे। पहले पांच 2 फरवरी, 18 जनवरी, 3 जनवरी, 22 दिसंबर, 2023 और 2 नवंबर, 2023 को जारी किए गए थे।

Anita Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *