गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Business 09:42 am3 मिनट पठन समय

1 जनवरी से बंद हो जाएगी आपकी यूपीआई आईडी, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से यूपीआई पेंमेंट का चलन काफी बढ़ गया है, यूपीआई पेमेंट

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

31 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया
1 जनवरी से बंद हो जाएगी आपकी यूपीआई आईडी, जानें क्या है वजह

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से यूपीआई पेंमेंट का चलन काफी बढ़ गया है, यूपीआई पेमेंट के आने से रोजमर्रा के सामान खरीदने और बिल पेमेंट करने में काफी आसानी हो गई है। लेकिन अब भी ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने यूपीआई आईडी तो बनाई है लेकिन कभी यूपीआई पेमेंट नहीं किया। अब 1 जनवरी से नए नियम लागू होने वाले हैं, नए नियमों के तहत जिन लोगों ने पिछले एक साल से कोई भी यूपीआई ट्रांजैक्शन नहीं किया, एनपीसीआई ऐसी यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर देगा।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के बाद अब थर्ड-पार्टी ऐप्स उन यूपीआई आईडी को इनएक्टिव कर देंगे जिनमें पिछले 1 साल से कोई भी लेनदेन नहीं हुआ है। आपकी यूपीआई आईडी इनएक्टिव या कह लीजिए ब्लॉक करने से पहले आपको रजिस्टर ईमेल आईडी या फिर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए आपको सूचित किया जाएगा। मैसेज के जरिए बताया जा रहा है कि आखिर किस तारीख से आपकी यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इस मैसेज को भेजने के पीछे का मकसद उन लोगों को अपडेट करना है जिन्होंने यूपीआई आईडी तो क्रिएट कर ली लेकिन पिछले एक साल से कोई भी लेनदेन नहीं किया है। अगर आपको भी मैसेज या फिर ईमेल के जरिए ऐसा कोई मैसेज आया है कि आपकी यूपीआई आईडी बंद होने वाली है तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप लोगों को बस एक छोटा सा काम करना होगा, आप अगर बस यूपीआई पेमेंट भी कर लेंगे तो आपकी यूपीआई आईडी बंद नहीं होगी। अगर आप यूपीआई पेमेंट नहीं करते हैं और अगर आपकी यूपीआई आईडी ब्लॉक हो गई है तो ऐसे में आप लोगों को बाद में काफी परेशानी हो सकती है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026