गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 01:19 pm3 मिनट पठन समय

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

20 मई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ बाजार के पास बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान प्रहलादपुर निवासी 30 वर्षीय प्रभात कुमार मिश्रा उर्फ अंकित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, प्रभात जमीन कारोबार से जुड़े थे और शादी के बाद मुसहरी इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे। शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रभात किसी काम से बाइक से रोहुआ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद एक हमलावर ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली उनके सिर और चेहरे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसमें दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं।

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026