गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 08:11 am3 मिनट पठन समय

एक ही टिकट पर 2 दिन बाद भी कर सकते हैं सफर, नहीं लेना पड़ेगा दूसरा टिकट, जानें क्या है रेलवे का नया नियम

नई दिल्ली।  इंडियन रेलवे से रोजाना लाखों-करोड़ों लोग सफर करते हैं। लेकिन कई बारे कोहरे या

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

5 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली।  इंडियन रेलवे से रोजाना लाखों-करोड़ों लोग सफर करते हैं। लेकिन कई बारे कोहरे या अन्य कारणों की वजह से लोगों की ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में वो नई टिकट लेकर फिर से यात्रा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप एक ही टिकट पर 2 दिन बाद भी सफर कर सकते हैं, वो भी बिना पैसे खर्च किए? अगर नहीं तो आज ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आइए बताते हैं कि बिना पैसा खर्च किए आप एक ही टिकट पर 2 दिन कैसे सफर कर सकते हैं। दरअसल, इंडियन रेलवे के एक नियम के मुताबिक आप अपने टिकट को कैंसिल किए बगेर यात्रा की डेट बदल सकते हैं, जिसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं, आप 2 दिन बाद भी इस टिकट पर सफर कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ नियम हैं, जो आपको जानना बहुत जरुरी है।

कई बार लोगों की ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में रेलवे आपको अगले 2 स्टॉप तक जाकर अपनी ट्रेन पकडऩे की सुविधा देता है। उसके बाद आप अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। वहीं, कई बार लोग पहले से अपना टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन किसी कारण प्लानिंग बदल जाती है। ऐसे में नया टिकट नहीं लेना पड़ता है। आप उसी टिकट पर अपना सफर जारी रख सकते हैं। हालांकि ऐसे में आपका कोच बदल सकता है। अपनी यात्रा जारी रखने के लिए आपको टिकट कलेक्टर से बात करनी होगी। वह अगला टिकट तैयार करेगा और आपको देगा। यदि आपकी ट्रेन छूट जाती है, तो आप दो स्टेशन के बाद बैठ सकते हैं। तब तक टीटी आपकी सीट किसी को नहीं देगा।

इस नियम के बारे में कम लोग जानते हैं। अगर आप 500 किमी से ज्यादा की यात्रा कर रहे हैं तो बीच में ब्रेक ले सकते हैं। यदि सफर एक हजार किमी का है, तो आप इसमें दो ब्रेक ले सकते हैं। जब आप यात्रा करते हैं तो चढऩे और उतरने की डेट को छोडक़र 2 दिनों का ब्रेक ले सकते हैं। यह नियम शताब्दी, जनशताब्दी और राजधानी जैसी लग्जरी ट्रेनों पर लागू नहीं होता है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026