गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 06:45 am3 मिनट पठन समय

पांच राज्यों में सबसे बड़े प्रचारक योगी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में वैसे तो अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

17 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में वैसे तो अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही कमान संभाल रहे हैं लेकिन प्रचार शुरू होने पर योगी आदित्यनाथ सबसे बड़े प्रचार हो सकते हैं। पांच राज्यों में सिर्फ एक राज्य मध्य प्रदेश है, जहां भाजपा के स्थानीय नेता खास कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव की कमान संभालते दिख रहे हैं। बाकी सभी राज्यों में केंद्रीय नेतृत्व ही चुनाव लड़ रहा है। जीत-हार दोनों ही स्थितियों के लिए मोदी और शाह ने अपने को दांव पर लगाया है। लेकिन प्रचार में उनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ी रोल होना है।

बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से प्रचार की जो रणनीति बन रही है उसमें योगी आदित्यनाथ की बड़ी भूमिका तय की जा रही है। उत्तर प्रदेश से सटे मध्य प्रदेश के इलाकों में तो वैसे भी उनकी भूमिका होनी थी। लेकिन उससे बाहर भी पूरे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उनकी सबसे ज्यादा सभाएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं तेलंगाना में भी उनकी रैलियों की तैयारी हो रही है। यह भी कहा जा रहा है कि सभी चुनावी राज्यों से उनकी रैली की मांग पार्टी के पास आई हुई है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026