गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 11:10 am3 मिनट पठन समय

सीएम के जन्मदिन पर बद्री-केदार धाम सहित कई मंदिरों में पूजा-अर्चना

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर आज प्रात:

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

16 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर आज प्रात: श्री बदरीनाथ धाम में महाभिषेक एवं श्री केदारनाथ धाम में रूद्राभिषेक तथा यज्ञ – हवन संपन्न हुआ एवं मंदिर समिति के सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आरोग्यता, दीर्घायु तथा प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की गयी। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा सभी सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी। श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नाम गोत्र से आज प्रात: भगवान बदरीविशाल की महाभिषेक पूजा संपन्न हुई। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पूजा संपन्न की। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार महाअभिषेक पूजा एवं हवन में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविन्द्र भट्ट सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी हुआ।

श्री केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से भगवान केदारनाथ का रूद्राभिषेक तथा हवन संपन्न हुआ। तथा भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, ललित त्रिवेदी,मृत्यंजय हीरेमठ सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी तरह पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान ओंकारेश्वर की पूजा-अर्चना अभिषेक किया गया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल तथा प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी मौजूद रहे।

श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से प्रात:श्री नृसिंह बदरी की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस अवसर पर पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी , मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीपक नौटियाल तथा नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण मौजूद रहे। सिद्धपीठ कालीमठ में प्रात: मुख्यमंत्री के नाम गौत्र से पूजा संपन्न हुई इस अवसर पर वेदपाठी रमेश भट्ट, तीर्थपुरोहित सुरेशानंद गौड़, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, मठापति अबल सिंह राणा, श्रीकृष्ण देवशाली मौजूद रहे।

इसी तरह द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर, तृतीय केदार श्री तुंगनाथ, श्री योग बदरी पांडुकेश्वर,श्री गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, श्री चंद्रवदनी मंदिर कारगी चौक देहरादून, श्री भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन( जोशीमठ), वृद्ध बदरी मंदिर में प्रथम पूजा अर्चना हुई।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026