गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Sports 10:34 am3 मिनट पठन समय

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 - मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मुकाबला आज

नई दिल्ली।  गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शुक्रवार को दिल्‍ली

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

15 मार्च 2024

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली।  गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शुक्रवार को दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम का सामना रविवार को फाइनल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगा।

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड 190 रन के लक्ष्‍य को हासिल करके प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की की थी। हालांकि, हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों सात विकेट की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था। स्‍मृति मंधाना के नेतृत्‍व वाली आरसीबी ने एमआई के खिलाफ तीन विकेट खोकर 113 रन का लक्ष्‍य हासिल किया था।

मुंबई और आरसीबी के बीच एलिमिनेटर मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्‍मीद है। मुंबई अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी जबकि आरसीबी की टीम पहली बार डब्‍ल्‍यूपीएल के फाइनल में पहुंचने के लिए अपना जोर लगाएगी।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे होगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026