गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 08:07 am3 मिनट पठन समय

प्रदेश में महिलाओं को आज रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का मिलेगा मौका

देहरादून। राज्य की महिलाओं को रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

30 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। राज्य की महिलाओं को रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। परिवहन निगम ने इसका आदेश जारी कर दिया। महिलाओं को न केवल उत्तराखंड बल्कि उन बसों में भी यह लाभ मिलेगा, जो यूपी या अन्य राज्यों से होकर जाती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिन पूर्व इसकी घोषणा की थी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से सोमवार को सभी मंडलीय प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को रक्षाबंधन में महिलाओं को किराए में छूट का आदेश भेजा गया। इसमें उन्होंने बताया कि 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के भीतर निशुल्क यात्रा का मौका दिया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की जो बसें यूपी से होकर आएंगी, वहां भी निशुल्क यात्रा रहेगी। इसके लिए कंडक्टरों को ई-टिकट मशीन से शून्य राशि का टिकट जारी करने को कहा गया है। उन्होंने 30 अगस्त से एक सितंबर तक बस स्टेशन पर यात्रियों की उपलब्धता के हिसाब से अतिरिक्त बसों का संचालन करने, कार्यशालाओं में बसों में तकनीकी कार्यों, साफ-सफाई, धुलाई अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। इस अवधि में बसों के मजबूत संचालन के लिए ड्राइवर, कंडक्टर, तकनीकी कर्मचारी, ट्रैफिक साइड कर्मचारी, सुपरवाइजर की उपस्थिति सुनिश्चित करने और प्रवर्तन की टीमों को भी मुस्तैद करने को कहा। परिवहन निगम में काम करने वाले विशेष श्रेणी के ड्राइवर, कंडक्टर, तकनीकी संवर्ग, संविदा ड्राइवर, कंडक्टरों को रक्षाबंधन पर अग्रिम वेतन की सुविधा दी जाएगी।

वह दो हजार रुपये तक अग्रिम वेतन ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें लिखित प्रार्थना पत्र देना होगा, जिस पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति जरूरी होगी। इस महीने होने वाले अग्रिम भुगतान की कटौती निगम सितंबर के वेतन से करेगा। वित्त नियंत्रक डॉ. तंजीम अली ने ये निर्देश जारी किए।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026