गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 06:15 am3 मिनट पठन समय

ठंड और कोहरे की वापसी, नए साल की शुरुआत में दिल्ली का मौसम रहेगा बदला-बदला

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

28 दिसंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
ठंड और कोहरे की वापसी, नए साल की शुरुआत में दिल्ली का मौसम रहेगा बदला-बदला

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को राजधानी में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय कई इलाकों में हल्का और कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बीते शनिवार को दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह और शाम ठंड का असर बना रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 22.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। राजधानी में आर्द्रता का स्तर भी काफी ऊंचा दर्ज किया गया, जिससे ठंड और कोहरे का असर बढ़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। आने वाले दिनों में बादलों और धूप की आंखमिचौली जारी रह सकती है। 28 और 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

वहीं, 29 और 30 दिसंबर की सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। इन दिनों हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जिससे वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हो सकता है। 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक भी दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल और सुबह के समय कोहरे का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026