गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 01:48 pm3 मिनट पठन समय

हम लोग ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता के सामने हैं जबकि दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी - पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसपर जोरदार प्रहार

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

3 अप्रैल 2024

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसपर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने बीजेपी के तीसरी बार चुनाव जीतने पर देश में आग लगने संबंधी बयान देने के लिए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए जनता से कहा कि वह कांग्रेस को हर जगह से चुन-चुन कर साफ कर दें। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए रूद्रपुर में ‘विजय शंखनाद’ रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों द्वारा उन्हें धमकी और गालियां दी जा रही हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन में शामिल कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है कि अगर देश ने तीसरी बार भाजपा सरकार को चुना तो आग लग जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर रहते ही देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा, ‘क्या आग लगाने की बात आपको मंजूर है? क्या आग लगाने की यह भाषा लोकतंत्र की भाषा? ऐसे लोगों को सजा देंगे?’ उन्होंने जनता से कहा, ‘ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दें। इनको मैदान में नहीं रहने दें।’

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस देश को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है और अराजकता में झोंकना चाहती है। कर्नाटक के कांग्रेस नेता डी के सुरेश का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि दक्षिण भारत को देश से अलग करने की बात कहने वाले अपने एक बड़े नेता को सजा देने की बजाय उसने उसे चुनाव में टिकट दे दिया।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026