गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 01:27 pm3 मिनट पठन समय

9 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश।  दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग जन छात्रावास में रहने

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

29 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया
9 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

मध्य प्रदेश।  दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग जन छात्रावास में रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस के साथ दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी छात्रावास पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शासकीय दिव्यांगजन छात्रावास में रहने वाली 9 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार के द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी को प्राप्त हुई थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल ही छात्रावास पहुंचकर मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह आरोपी पिछले चार-पांच वर्षों से छात्रावास में चौकीदारी कर रहा था, जिसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है एवं अन्य साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। नाबालिग छात्रा मूक बधीर बताई जा रही है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026