गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 08:04 am3 मिनट पठन समय

जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी

23.27 लाख मतदाता करेंगे फैसला  जम्मू। जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

18 सितंबर 2024

18.4K बार पढ़ा गया
23.27 लाख मतदाता करेंगे फैसला 
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई, शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिन मतदान केंद्रों पर आखिरी समय तक भी मतदाताओं की कतारें होंगी तो वहां मतदान समय अवधि बढ़ाने का प्रावधान रहेगा। कश्मीर संभाग के 16 और जम्मू संभाग के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 219 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 23.27 लाख मतदाता करेंगे। प्रदेश में 3276 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
कश्मीर संभाग में अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम, जम्मू संभाग में डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिले में मतदान होगा। कश्मीर संभाग के पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम और जम्मू संभाग में इंद्रवाल, किश्तवाड़, पाडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में मतदान हो रहा है। नवीनतम मतदाता सूची के तहत 23,27,580 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 11,76,462 लाख पुरुष, 11,51,058 लाख महिला और 60 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 5.66 लाख युवा मतदाता हैं। इसमें 18 से 29 वर्ष की आयु के बीच 5.66 लाख, 18 से 19 वर्ष की आयु के 1,23,960 लाख मतदाता शामिल हैं। इनमें से 10,261 पुरुष और 9,329 महिलाएं पहली बार मतदान करेंगे। इसी तरह 28,309 दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्यूडी) और 85 वर्ष से अधिक आयु के 15,774 मतदाता पात्र हैं।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026