गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 08:46 am3 मिनट पठन समय

मसूरी में ओवररेटिंग को लेकर हिंसक झड़प, दो घायल

मसूरी। पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचने के साथ ही मसूरी में शराब की दुकानों

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

22 जून 2025

18.4K बार पढ़ा गया

मसूरी। पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचने के साथ ही मसूरी में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। शनिवार देर रात घंटाघर स्थित एक बीयर शॉप पर ओवररेटिंग को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक को 24 टांके लगे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीयर के अधिक दाम वसूलने को लेकर युवकों और दुकानदार के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। युवकों का आरोप है कि दुकानदार और उसके सहयोगियों ने बोतलों और चाकू से हमला किया। उग्र भीड़ ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी और शटर क्षतिग्रस्त कर दिया।

सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। एसआईआई किशन कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि दुकानदार लंबे समय से ओवररेटिंग कर रहा था और विरोध करने पर मारपीट की गई। वहीं दुकानदार का कहना है कि युवक शराब पर अतिरिक्त छूट मांग रहे थे और मामूली असहमति को विवाद का रूप दे दिया।

गौरतलब है कि मसूरी सहित पूरे राज्य में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने पूर्व में निगरानी के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीन पर इसका खास असर नजर नहीं आया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026