गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 10:00 am3 मिनट पठन समय

कल हरिद्वार दौरे पर आ रहे है उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, इन- इन जगहों पर किया गया रुट डायवर्ट

हरिद्वार। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल यानि शनिवार को हरिद्वार के दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

22 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

हरिद्वार। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल यानि शनिवार को हरिद्वार के दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर हरिद्वार व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं। यातायात पुलिस ने कुछ रूट डायवर्ट किए हैं। शनिवार को उपराष्ट्रपति हरिद्वार पहुंच रहे हैं। दिल्ली से वह जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कुछ रूट डायवर्ट किए गए हैं। ऋषिकेश-भानियावाला से हरिद्वार मार्ग पर प्रातः आठ से दो बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह रहेगा रूट डायवर्जन ऋषिकेश से भानियावाला की ओर आने वाले वाहनों को एयरपोर्ट तिराहे पर रोका जाएगा। साथ ही देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी चौराहे से डायवर्ट किया जा सकता है।

भानियावाला फ्लाईओवर से हरिद्वार की ओर जाने वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर पर रोका जाएगा। ऋषिकेश से नेपाली फार्म की ओर आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म पर रोका जाएगा। साथ ही ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को ऋषिकेश से बाया चीला होते हुए हरिद्वार की ओर डायवर्ट किया जा सकता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियां परखने के लिए कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने आइजी गढ़वाल करन सिंह नाग्नयाल व एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के साथ रूट का जायजा लिया और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और हरिहर आश्रम कनखल का भ्रमण करते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

इसके बाद सीसीआर में अधीनस्थों की बैठक लेते हुए आने वाले चार दिन तक धर्मनगरी में वीवीआइपी मूवमेंट को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा के निर्देश दिए। कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि हरिद्वार में अगले तीन चार दिन में वीवीआइपी मूवमेंट रहेगा। इसलिए पुलिस को हर मिनट चौकन्ना रहना है। कार्यक्रम स्थलों के आसपास और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करें।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026