गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 12:08 pm3 मिनट पठन समय

उत्तराखंड की बेटी शिल्पी अरोड़ा बनीं कृभको की पहली महिला निदेशक, सहकारिता क्षेत्र में रचा इतिहास

देहरादून: उत्तराखंड की जानी-मानी सहकारिता नेता, समाजसेवी और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक शिल्पी अरोड़ा हाल

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

17 सितंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
उत्तराखंड की बेटी शिल्पी अरोड़ा बनीं कृभको की पहली महिला निदेशक, सहकारिता क्षेत्र में रचा इतिहास

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

देहरादून: उत्तराखंड की जानी-मानी सहकारिता नेता, समाजसेवी और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक शिल्पी अरोड़ा हाल ही में कृभको (KRIBHCO – Krishak Bharati Cooperative Limited) के निदेशक पद पर निर्वाचित हुई हैं। यह उपलब्धि ऐतिहासिक है क्योंकि वे उत्तराखंड से पहली महिला निदेशक बनी हैं।

कृभको देश की अग्रणी बहु-राज्य सहकारी संस्था है, जो किसानों को खाद, बीज और कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ सहकारिता आंदोलन को मजबूती देती है। इसके निदेशक मंडल में पूरे देश से 11 निदेशक चुने जाते हैं, जिससे यह संस्था राष्ट्रीय स्तर पर किसानों और सहकारिता की आवाज़ बनती है।

शिल्पी अरोड़ा पिछले दो दशकों से किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर भी सक्रिय भूमिका निभाई थी और कृभको व नेफेड जैसे बड़े सहकारी संस्थानों से किसानों के हित में लगातार कार्य करती रही हैं। वे FICCI FLO उत्तराखंड की संस्थापक चेयरपर्सन और पंजाबी महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी महिलाओं की उन्नति और सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

नव-नियुक्त अध्यक्ष सुधाकर चौधरी और उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल यादव को शुभकामनाएं देते हुए, श्रीमती शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संस्था व किसानों के हित में कार्य करती रहेंगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026