गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 11:56 am3 मिनट पठन समय

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एई भर्ती का परिणाम किया जारी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा (उत्तराखंड एई भर्ती) का परिणाम

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

27 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा (उत्तराखंड एई भर्ती) का परिणाम जारी कर दिया है। ये परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के बाद रद्द हो गई थी, जिसका दोबारा आयोजन 13 से 18 अगस्त के बीच हुआ था।आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, एई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन सितंबर 2021 में निकाल था। इस परीक्षा व परिणाम को आयोग ने चार अप्रैल को निरस्त कर दिया था। इसके बाद 13 से 18 अगस्त के बीच दोबारा परीक्षा कराई गई थी।

इसका परिणाम जारी किया गया है, जिसमें सहायक अभियंता सिविल के लिए 450, सहायक अभियंता मैकेनिकल के 44, सहायक विद्युत निरीक्षक के 10, सहायक अभियंता विद्युत मैकेनिकल के 10, सहायक अभियंता कृषि के 25 अभ्यर्थी मिलाकर कुल 539 शामिल हैं। इन सभी का अभिलेख सत्यापन सात नवंबर को होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों से विभाग, पदों के लिए वरीयता का विकल्प ऑनलाइन भराया जाएगा। सत्यापन में उपस्थित व अर्हअभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार दिसंबर माह में होंगे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026