गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:50 am3 मिनट पठन समय

पूरे विश्व के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाया "उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023"

X पर लगातार 12 घंटों तक ट्रेंड करता रहा #ModiInUKInvestorSummit और #DestinationUttarakhand देहरादून। FRI देहरादून

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

9 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

X पर लगातार 12 घंटों तक ट्रेंड करता रहा #ModiInUKInvestorSummit और #DestinationUttarakhand

देहरादून। FRI देहरादून में शुरु हुए उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की धूम वैश्विक व्यापारिक गलियारों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छायी रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड पहुंचते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #ModiInUKInvestorSummit नंम्बर 1 पर ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही #DestinationUttarakhand भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहा। खास बात यह है कि इन हैशटैग की ट्रेंडिंग 12 घंटों तक लगातार बनी रही। उत्तराखण्ड के साथ ही देश की बड़ी हस्तियों व उद्योग समूहों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मस पर इस इन्वेस्टर्स समिट के पक्ष में अपनी सहभागिता दर्ज करते हुए ट्रेंड को अपना समर्थन दिया।

देहरादून में आयोजित इस निवेशक सम्मेलन में देश के साथ विदेशी उद्योग समूहों के प्रतिष्ठित व्यवसायियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज की। उत्तराखण्ड में इतने बड़े स्तर पर पहली बार सीएम धामी के नेतृत्व में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है जो और भी खास तब बन गया जब समिट के पहले दिन ही ₹44 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू की ग्राउंडिंग हो गई। निवेश के माध्यम से उत्तराखण्ड के विकास को जो नई गति मिलने की उम्मीद है उसमें इन्वेस्टर्स समिट पहले दिन खरा उतरा है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026