गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Sports 03:04 pm3 मिनट पठन समय

उर्जा कप 2024- यूपी इरिगेशन बनी चैम्पियन

देहरादून। आर्यन क्षेत्री क्रिकेट ग्राउण्ड चल रहे पंचम ऊर्जा कप मे आज फाइनल मुकाबला हरिद्वार

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 फ़रवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। आर्यन क्षेत्री क्रिकेट ग्राउण्ड चल रहे पंचम ऊर्जा कप मे आज फाइनल मुकाबला हरिद्वार पुलिस व यूपी इरिगेशन के बीच हुआ। टोस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरिद्वार पुलिस की टीम कुछ खास नही कर पायी और 17 ओवर मे 101 रन पर सिमट गई यूपी इरिगेशन की टीम की तरफ से वीरेंद्र पुंडीर ने 3 व पियूष व अंकित धीमान ने 2-2 विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी इरिगेशन की टीम ने पुनीत चौधरी के 59 रन की मदद से लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 17 ओवर मे हासिल कर लिया। हरिद्वार पुलिस की तरफ से अजय काला ने 2 विकेट लिये। पुनित चौधरी को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन-आफ-द मैच दिया गया।

442 रन के साथ अर्पित राठी रहे बेस्ट बेट्समैन व मैन-ऑफ-द-सीरीज।
15 विकेट लेने के साथ विरेन्द्र पुंडीर रहे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज।
गौरव घिल्डियाल दारा रहे सर्वश्रेष्ठ फील्डर।
रोहित चौहान रहे एमरजिंग खिलाडी।
अनुदीप को सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए पुरस्कृत किया गया ।

मैच के दौरान विशेष अतिथि के रूप मे  संदीप गुप्ता(निदेशक दून डिफेन्स एकेडमी), इंडिया टाइम्स ग्रुप्स से  अमित अमोली  रोहित चौहान(लोक गायक), रूहान भारद्वाज़(लोक गायक), अनिल डोभाल(संयुक्त सचिव डीसीए), सुमित डोभाल(ऑपरेशन हेड डीसीए),  पीसी मठपाल , लोकेश नौटियाल, भानु प्रकाश , सूरज राणा, रवि बृज आदि मौजूद रहे ।

मैच मे निर्णायक की भूमिका मे संजय सैन व श्री गणेश रहे वही स्कोरर की भूमिका को अमरजीत सिह ने बखूबी निभाया।
वही प्रवेश सेमवाल ने अपने कुशल मंच संचालन से आयोजन मे चार चाँद लगाए।
उर्जा कप का सीधा प्रसारण सेट स्पोर्टस की बेहतरीन टीम द्वारा यूट्यूब पर किया गया।
इसकी जानकारी सचिव किरन सिंह द्वारा दी गयी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026