गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 09:31 am3 मिनट पठन समय

यूकेएसएसएससी की विज्ञान विषयों से जुड़ी समूह-ग की भर्ती परीक्षा होगी स्थगित

20 अप्रैल को की थी परीक्षा प्रस्तावित  देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विज्ञान

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

17 अप्रैल 2025

18.4K बार पढ़ा गया
यूकेएसएसएससी की विज्ञान विषयों से जुड़ी समूह-ग की भर्ती परीक्षा होगी स्थगित

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

20 अप्रैल को की थी परीक्षा प्रस्तावित 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विज्ञान विषयों से जुड़ी समूह-ग की भर्ती परीक्षा स्थगित होगी। आयोग ने 20 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित की थी, जिसके अब तक एडमिट कार्ड न मिलने से अभ्यर्थी परेशान थे। आयोग ने इस साल 31 जनवरी को सहायक कृषि अधिकारी-1, प्राविधिक सहायक, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक, पशुधन प्रसार अधिकारी, स्नातक सहायक, कारागार विभाग में फार्मासिस्ट के 241 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसकी परीक्षा 20 अप्रैल को प्रस्तावित की गई थी।

आयोग ने इसमें पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों को इस भर्ती से अलग करते हुए निरस्त कर दिया था।  बाकी पदों के लिए परीक्षा तिथि पूर्व की भांति तय थी। इसके एडमिट कार्ड  की जानकारी न मिलने से अभ्यर्थी परेशान हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि यह परीक्षा स्थगित की जाएगी। बाद में अलग-अलग विषयों के हिसाब से परीक्षा मई से जून के बीच कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को आयोग इसकी सूचना जारी करेगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026