गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 11:10 am3 मिनट पठन समय

बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, टेम्पो ट्रैवलर और बाइक की भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत

चमोली। बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली के बिरही में एक टेम्पो

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

6 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

चमोली। बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली के बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026