गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 01:45 pm3 मिनट पठन समय

मसूरी में वीकएंड पर उमड़े पर्यटक, सड़कों पर लगा लंबा जाम

देहरादून। इस वीकेंड पर लगातार तीन दिन की छुट्टी के चलते मसूरी पर्यटकों से गुलजार हो

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

1 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। इस वीकेंड पर लगातार तीन दिन की छुट्टी के चलते मसूरी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। बड़ी संख्या में पर्यटकों के मसूरी पहुंचने से जगह-जगह जाम लगा। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट जाम में तीन किमी. तक वाहन फंसे रहे। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पडा। वीक एंड व सोमवार को गांधी जयंती का अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों का रूख मसूरी किया है। मसूरी के सभी मुख्य मार्गों सहित संपर्क मार्गों पर सुबह से ही जाम लगने लगा था।

मसूरी देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी से किंक्रेग और जेपी बैंड तक लगभग तीन किमी का जाम लगने से खासी परेशानियों हुईं। किंक्रेग से पिक्चर पैलेस, गांधी चौक से अकादमी मार्ग, लाइब्रेरी से मोती लाल नेहरू मार्ग, लंढौर के मलिंगार क्षेत्र, सहित मालरोड पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के पर्यटकों का मसूरी पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत का सामना करनी पड़ी। सैलानियों की आवक बढ़ने से मसूरी में रौनक है।

खासतौर पर व्यापारी काफी उत्साहित हैं। क्योंकि काफी लंबे समय बाद पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया है। मसूरी के अधिकतर होटल फुल हो गये हैं। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड के बाद सोमवार को भी छुट्टी होने से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से होटलों में बुकिंग मिल रही हैं और पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है उसे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि वाहनों का काफी दबाव होने के कारण कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। जाम को सुचारु करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026