गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 09:14 am3 मिनट पठन समय

दो हजार के नोट बदलने का आज आखिरी दिन, चार बजे तक मिलेगी सुविधा

नोएडा। दो हजार के नोट बदलने के लिए शनिवार अंतिम दिन है। बैंक में चार बजे

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

30 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

नोएडा। दो हजार के नोट बदलने के लिए शनिवार अंतिम दिन है। बैंक में चार बजे तक जबकि एटीएम में रात 12 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। लीड बैंक अधिकारी के अनुसार, नोएडा के बैंकों में दिल्ली और गाजियाबाद के लोगों ने 100 करोड़ जमा कराए हैं। वहीं, अंतिम दिनों में भी यहां के लोगों ने नोएडा के बैंकों में धनराशि जमा कराई है। इनमें इंदिरापुरम, खोड़ा, अशोक नगर और मयूर विहार के अधिकतर लोग शामिल हैं।

लीड बैंक अधिकारी विदुर भल्ला बताते हैं कि जिले को मिला लक्ष्य अंतिम तारीख से सप्ताह भर पहले ही पूरा कर लिया गया है। इसके बाद भी लोगों ने 20 करोड़ से अधिक रुपये जमा कराए। बैंकों को शाम सात बजे तक करेंसी चेस्ट में जमा कराना होगा। सभी एटीएम के पैसे अगले दिन तक जमा कराने होंगे। जिले में 35 बैंकों की 570 शाखाएं संचालित हो रही हैं, जबकि एटीएम की संख्या 820 है। 23 मई से नोट बदलने की घोषणा के बाद लीड बैंक की ओर से 37.5 लाख नोट बदलने का लक्ष्य रखा गया था।

भल्ला ने बताया कि नोटबंदी वाले हालात नहीं रहे, बहुत आसानी से नोट बदले गए हैं। इसके लिए 23 मई से ही शाखाओं पर 600 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए थे। मई में औसतन 12 से 15 करोड़ तक एक दिन में बैंकों में पहुंचे थे, जबकि सितंबर में एक दिन औसतन 18 से 20 करोड़ तक जमा हुए हैं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026