गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Politics 08:44 am3 मिनट पठन समय

इस बार वायनाड़ से नहीं हैदराबाद आकर चुनाव लड़ो, राहुल गांधी को ओवैसी का चैलेंज

हैदराबाद। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2024 का लोकसभा चुनाव वायनाड़

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

हैदराबाद। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2024 का लोकसभा चुनाव वायनाड़ की बजाय उनके खिलाफ हैदराबाद से लडऩे की चुनौती दी है। एक रैली में ओवैसी ने कहा, इस बार वायनाड़ से नहीं हैदराबाद में मुकाबला करो। मैं आपको (राहुल गांधी) चुनौती दे रहा हूं कि वायनाड़ मत जाओ, हैदराबाद आओ और चुनाव लड़ो।

उन्होंने कहा, आप बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं। मैदान में आएं और मुकाबला करें। कांग्रेस के लोग बहुत कुछ कहते हैं, लेकिन मैं तैयार हूं। आइए और दाढ़ी और शेरवानी वाले इस आदमी का सामना करें। आपको पता चल जाएगा कि प्रतियोगिता का क्या मतलब है। उन्होंने आरोप लगाया, बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद को कांग्रेस शासन के तहत ध्वस्त कर दिया गया था।

ओवैसी ने कहा, वही भाजपा सांसद जिसने संसद में बुरा कहा था, वह भी मेरे खिलाफ बोलने के लिए खड़ा हो गया था। मैंने उसे सख्ती से बैठने के लिए कहा। तुम मेरी तीखी जुबान का सामना नहीं कर सकते। कांग्रेस वाले बहुत बातें करते हैं। मैं तैयार हूँ। मैं तेलंगाना के लोगों से भी अपील कर रहा हूं कि याद रखें, कांग्रेस के शासनकाल में आम आदमी को परेशान किया गया था, उन पर हमला किया गया था। बड़ी मुश्किल से हमने शहर में शांति सुनिश्चित की है। यह शांति बरकरार रहनी चाहिए।

राहुल गांधी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भाजपा, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और एआईएमआईएम राज्य विधानसभा चुनाव से पहले सहयोग कर रहे हैं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026