गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Business 10:10 am3 मिनट पठन समय

बंद हो रही फेसबुक की ये सर्विस, सितंबर से नहीं कर पाएंगे यूज

नई दिल्ली। मेटा ओन्ड प्लेटफॉर्म की तरफ से मैसेंजर के हल्के वर्जन को बंद किया जा

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

29 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। मेटा ओन्ड प्लेटफॉर्म की तरफ से मैसेंजर के हल्के वर्जन को बंद किया जा रहा है, जिसे मैसेंजर लाइट ऐप के नाम से जाना जाता है। इस ऐप को एंड्रॉइड डिवाइस के लिए अगले माह से बंद किया जा रहा है। तो मैसेंजर लाइट ऐप को पहले ही गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। लेकिन जिन यूजर्स के स्मार्टफोन में मैसेंजर लाइट ऐप पहले से मौजूद हैं, उनके लिए ऐप सपोर्ट 18 सितंबर 2023 से बंद कर दिया जाएगा।

मेटा जिसे पहले तक फेसबुक के नाम से जाना जाता था। उसकी की तरफ से मैसेंजर लाइट ऐप को साल 2016 में पेश किया गया था। यह ऐप यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर था। इस ऐप के चलने से डिवाइस की परफॉर्मेंस और स्टोरेज पर खास फर्क नहीं पड़ता है। मैसेंजर लाइट को आईओएस के लिए भी लॉन्च किया गया था। लेकिन इसे साल 2020 में बंद कर दिया गया था।

रिपोर्ट की मानें, तो मैसेंजर लाइट को दुनियाभर में करीब 760 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया था। वही भारत मैसेंजर ऐप इस्तेमाल में सबसे आगे है। इस लिस्ट में भारत के बाद ब्राजील और इंडोनेशिया आते हैं। कंपनी ने इस मैसेजिंग ऐप में कई तरह के बदलाव किए हैं। कंपनी ने ऐलान किया कि 28 सितंबर से मैसेंजर ऐप स्रूस् को सपोर्ट नहीं करेगा। कंपनी की तरफ से यूजर्स को जानकारी दी जा रही है कि वो 28 सितंबर से मैसेज भेजने और रिसीव करने के लिए मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026