गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 10:01 am3 मिनट पठन समय

धनबाद में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सदर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

11 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
धनबाद में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कार्मेल स्कूल के सामने ‘मधु लक्खी ज्वेलर्स’ में अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर (सेंधमारी) लाखों रुपये मूल्य के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। शातिर चोर न सिर्फ डेढ़ से दो किलोग्राम चांदी के आभूषण ले उड़े, बल्कि पकड़े जाने के डर से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उसका डीवीआर (DVR) भी अपने साथ ले गए।

बढ़ई की दुकान के रास्ते की सेंधमारी दुकान संचालक नीलकंठ कुमार वर्मा ने बताया कि रोज की तरह जब वह शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें इस वारदात का पता चला। चोरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम देने के लिए ज्वेलरी शॉप के बगल में स्थित एक बढ़ई की दुकान का सहारा लिया। चोरों ने पहले बढ़ई की दुकान का ताला तोड़ा और फिर वहां से ज्वेलरी दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए।

 दुकान के अंदर दाखिल होने के बाद चोरों ने तिजोरी और काउंटरों को खंगाला और वहां रखे करीब 1.5 से 2 किलोग्राम चांदी के आभूषण समेट लिए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने पहचान छुपाने के मकसद से दुकान के सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और रिकॉर्डिंग सिस्टम (डीवीआर) उखाड़कर अपने साथ ले गए।

 घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि दुकान संचालक की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों और रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026