गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 11:04 am3 मिनट पठन समय

हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच चलने वाली ये ट्रेनें 12 दिसंबर तक रहेंगी रद्द

देहरादून। मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर प्री नान इंटरलॉकिंग व इंटर लाकिंग कार्य

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

2 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर प्री नान इंटरलॉकिंग व इंटर लाकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के चलते हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच चलने वाली हरिद्वार-ऋषिकेश एक्सप्रेस स्पेशल (अनारक्षित) पांच से 12 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। जबकि कुछ ट्रेनों को हरिद्वार व कुछ को योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन से चलाया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पांच से 12 दिसंबर तक प्री इंटर लाकिंग व इंटर लाकिंग के लिए ट्रैफिक ब्लाक किया गया है।]

जिसके तहत गाड़ी संख्या 04361-62 हरिद्वार-ऋषिकेश एक्सप्रेस स्पेशल और 04363-64 हरिद्वार-ऋषिकेश एक्सप्रेस स्पेशल पांच से 12 दिसंबर तक रद रहेंगी। जबकि 04360-59 ऋषिकेश-चंदौसी एक्सप्रेस ऋषिकेश की जगह हरिद्वार तक चलेगी। इसके अलावा ऋषिकेश-श्री गंगानगर, ऋषिकेश-श्री माता वैष्णो देवी कटरा व ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। बताया कि 12 दिसंबर को चंदौसी ऋषिकेश एक्सप्रेस को दो घंटे की देरी और ऋषिकेश-हरिद्वार एक्सप्रेस स्पेशल को 30 मिनट की देरी से संचालित किया जाएगा। लखनऊ मंडल के पटरंगा, रौजगांव व रुदौली रेलखंड पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ मार्ग से संचालित होगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026