गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 10:50 am3 मिनट पठन समय

युवकों ने चालक और परिचालक के सिर पर रॉड से किया हमला, इस वजह से हुआ था विवाद

ऋषिकेश। चंडीगढ़ से ऋषिकेश के बीच संचालित होने वाली हरिद्वार डिपो की बस के चालक और

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

23 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

ऋषिकेश। चंडीगढ़ से ऋषिकेश के बीच संचालित होने वाली हरिद्वार डिपो की बस के चालक और परिचालकों के साथ पांच युवकों का विवाद हो गया। विवाद के बढ़ने पर इन युवकों ने चालक परिचालक के सिर पर रोड से हमला कर इन्हें घायल कर दिया और बस के शीशे भी फोड़ दिए गए। घटना को लेकर पुलिस में शिकायत पत्र दिया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। कोतवाली पुलिस को दिए शिकायत पत्र में परिवहन निगम की बस के परिचालक संदीप कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 3:30 बजे वह बस के साथ ऋषिकेश बस अड्डा पहुंचे थे।

इस बीच हरिद्वार जाने के लिए पांच युवक बस में आए। परिचालक ने इन युवकों को बताया कि वह लंबे सफर से आए हैं। करीब 15 मिनट के बाद बस हरिद्वार जाएगी और वह चाय पीने चले गए। जब वह चाय पीकर बस में पहुंचे तो वहां पहले से बैठे इन पांच युवकों ने यह कहकर विवाद शुरू कर दिया कि तुमने बहुत देर कर दी। विवाद के बीच इन्होंने मारपीट शुरू कर दी। वही पास में रखे रॉड से संदीप के सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। चालक सुनील कुमार सेन बचाने के लिए आया तो उसके सिर पर भी रॉड से हमला किया गया।

इन युवकों ने बस के आगे के दोनों शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। चालक परिचालक के घायल होने के कारण बस आगे रवाना नहीं हो पाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026