गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Sports 07:24 am3 मिनट पठन समय

आईपीएल 2024 का इंतज़ार हुआ खत्म, आरसीबी और सीएसके के बीच पहला मुकाबला आज

नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब महज चंद घंटे शेष

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

22 मार्च 2024

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब महज चंद घंटे शेष रह गए है। शुक्रवार की शाम पहले मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से होगा। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। सीएसके और आरसीबी की टीम में दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं और दोनों के ही पास विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा पूल है। दोनों ही टीमें जीत के साथ इस सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस प्लेइंग इलेवन में किसे मौका देते हैं।

आरसीबी और सीएसके के बीच लीग का पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीएसके का घरेलू मैदान है।मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 08:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:30 बजे होगा। जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का मुकाबला देख सकते हैं।

सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल इतिहास में अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं जिसमें गत चैंपियन सीएसके ने 20 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी की टीम 10 मैच ही जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इस तरह धोनी की टीम का पलड़ा आरसीबी की तुलना में भारी नजर आ रहा है। हालांकि टी20 क्रिकेट में एक गेंद से पासा पलट जाता है, इसलिए इस प्रारूप में यह कहना कठिन होता है कि कौन सी टीम मुकाबले को जीत सकती है।
ऋतुराज की अगुआई वाली सीएसके की टीम अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर इस सीजन का पहला मैच खेलेगी। सीएसके को उसके होम ग्राउंड पर हराना किसी भी टीम के लिए हमेशा ही चुनौतीपूर्ण होता है। सीएसके की विशेषता है कि वो घरेलू परिस्थितियों को देखकर ही टीम का चयन करती है जिसमें स्पिन गेंदबाजों को प्लेइंग इलवेन में रखा जाता है। सीएसके की तुलना में आरसीबी के पास उस स्तर के स्पिनर मौजूद नहीं है।
आरसीबी के पास दिग्गज बल्लेबाज मौजूद हैं ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि पूर्व कप्तान विराट कोहली क्या इस सीजन में भी फाफ डुप्लेसिस के साथ ओपनिंग करने आएंगे। पिछले सीजन इनकी ओपनिंग जोड़ी काफी हिट रही थी और इसकी संभावना प्रबल है कि कोहली और डुप्लेसिस की जोड़ी ही आरसीबी के लिए पारी का आगाज करेगी। मध्य क्रम में टीम के पास ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। इसके अलावा आरसीबी ने मुंबई इंडियंस से कैमरन ग्रीन को भी ट्रेड किया था।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026